खरोरा, रायपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और खरोरा थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के बड़े जखीरे को जप्त किया है। तस्करों ने ग्राम सारा गांव में एक खलिहान (ब्यारा) को अपना गुप्त ठिकाना बना रखा था, जहाँ भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब डंप की गई थी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 1 लाख 30 हजार रुपये का मशरू का बरामद किया है।

रायपुर ग्रामीण पुलिस को सूचना मिली थी कि सारा गांव में शराब की बड़ी खेप खपाने की तैयारी चल रही है। एसपी श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
खलिहान में छापेमारी: पुलिस ने हालेश्वर साहू और चंद्रशेखर साहू के चाचा के ब्यारा (खलिहान) में छापा मारा। वहाँ बोरियों में भरकर रखी गई 1008 पौवा अवैध शराब बरामद की गई। इसमें देसी मसाला ‘शोले’, ‘शेरा’ और अंग्रेजी ‘गोवा स्पेशल’ के भारी मात्रा में पौवे मिले।
तस्करी का ‘स्कूटी कनेक्शन’: पूछताछ में मुख्य खुलासा हुआ कि खरोरा निवासी अजय धीवर अपनी स्कूटी (CG 04 HQ 2794) के जरिए शराब की सप्लाई करता था और सारा गांव में इसे डंप करता था। पुलिस ने घेराबंदी कर अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बरामदगी का विवरण: कुल शराब: 181.44 लीटर (कीमत ₹1,11,360)
नगद राशि:* ₹19,100 (बिक्री की रकम)
वाहन: एक सफेद स्कूटी
कुल जुमला: ₹1,30,460
पुलिस टीम: इस रेड में थाना प्रभारी खरोरा के साथ साइबर यूनिट की सक्रिय भूमिका रही। एएसपी प्रशांत शुक्ला और एसडीएम वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी: खरोरा में अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार।
1008 पौवा शराब जप्त: तस्करों ने सारा गांव में बना रखा था शराब का गुप्त डंप।
स्कूटी से होती थी सप्लाई: तस्करी में इस्तेमाल वाहन और बिक्री के ₹19,100 नगद जप्त।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई: हालेश्वर, चंद्रशेखर और अजय धीवर भेजे गए जेल।

