रायगढ़ में हाथी का कहर, जंगल में बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

रायगढ़ में हाथी का कहर, जंगल में बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

रायगढ़। प्रदेश में हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। इसी बीच रायगढ़ जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है। रविवार दोपहर एक बुजुर्ग ग्रामीण को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज का है।

ग्राम चुहकीमार निवासी 70 वर्षीय गंगाराम सारथी रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे जंगल गया था। दोपहर लगभग ढाई बजे जंगल के भीतर उसकी अचानक एक हाथी से मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन अमले ने क्षेत्र को सुरक्षित करने के साथ ही आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुहकीमार के आसपास के जंगल में अभी भी लगभग 12 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *