राजिम में सिलसिलेवार हिंसक वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजिम में सिलसिलेवार हिंसक वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार


राजिम । गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुतकैय्या खपरी में 1 फरवरी को हुई सिलसिलेवार हिंसक घटनाओं से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। हालांकि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आरिफ खान का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2024 में बावेश्वर शिव मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में भी वह आरोपी रह चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने 1 फरवरी को अपने साथियों इमरान सिद्धकी और सलीम खान के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते चार अलग-अलग स्थानों पर मारपीट और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया।

घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर महज तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव में आक्रोश फैल गया, जिस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में 7 पुलिस जवान घायल हुए, जबकि दो ग्रामीण भी चोटिल हुए। वर्तमान में गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी वेधव्रत सिरमौर ने अफवाहों से दूर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *