मेंद्री घूमर मोड़ के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, 6 गंभीर

मेंद्री घूमर मोड़ के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, 6 गंभीर

जगदलपुर। बारसूर-चित्रकोट मार्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना मारडुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेंद्री घूमर मोड़ के पास हुई जहां राम रतन ठाकुर (20 वर्ष), रूपेंद्र नेताम (25 वर्ष) और खिलेश्वर नेताम (18 वर्ष) की मौत पर ही हो गई जो कि गरियाबंद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 6 युवकों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *