रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य का स्थानांतरण करते हुए उन्हें मंत्रालय में नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, उन्हें उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
नई जिम्मेदारी और पदस्थापना
पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे) इससे पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में अपर संचालक के पद पर कार्यरत थे। राज्य शासन ने उन्हें वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए मंत्रालय में उप सचिव की जिम्मेदारी दी है।
iGOT मिशन कर्मयोगी के राज्य समन्वयक नियुक्त
स्थानांतरण के साथ ही शासन ने भट्टाचार्य को एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन के लिए समन्वयक (Coordinator) नियुक्त किया गया है। वे राज्य में इस क्षमता विकास कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और समन्वय का दायित्व निभाएंगे। मिशन कर्मयोगी केंद्र सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर बनाना है।

Posted inChhattisgarh News
