रायपुर। 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईएएस अंकित आनंद को सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में अंकित आनंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। बता दें कि अंकित आनंद वर्तमान में आवास एंव पर्यावरण विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॅानिक्स एंव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार सचिव, और वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव पद पर पदस्थ हैं। इसके अलावा अंकित आनंद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष पद पर भी पदस्थ हैं। राज्य सरकार ने उनके इन सभी दायित्वों के साथ सीआरडीए के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है।

Posted inChhattisgarh News
