महाशिवरात्रि पर श्री श्री जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में 24 प्रहर अखण्ड हरि संकीर्तन

महाशिवरात्रि पर श्री श्री जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में 24 प्रहर अखण्ड हरि संकीर्तन

चिरमिरी/एमसीबी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी परिसर में 14 से 18 फरवरी 2026 तक श्री रुद्र महायज्ञ एवं 24 प्रहर अखण्ड हरि संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संत श्री नागाबाबा महंत पुरुषोत्तम पुरी जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। 14 फरवरी को अंकुरार्पण एवं अधिवास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा तथा 15 से 18 फरवरी तक अखण्ड नाम संकीर्तन जारी रहेगा।
16 फरवरी को आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक रेणुका सिंह एवं महापौर रामनरेश राय की उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं एमसीबी कलेक्टर डी वेंकट ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। आयोजक समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *