CISF जवान की कैंप के भीतर फंदे पर लटकते मिली लाश

CISF जवान की कैंप के भीतर फंदे पर लटकते मिली लाश

दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में स्थित CISF आरटीसी में पदस्थ 27 वर्षीय जवान मुकेश सिंह ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार सुबह उनका शव आरटीसी कैंप के भीतर साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग क्षेत्र में फंदे पर लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है. पुलिस के अनुसार, मृतक जवान मुकेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे, और इसी वजह से मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है.

घटनास्थल से पुलिस को एक ब्लैंक पेपर मिला है, जिसमें जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था. पुलिस इसे आत्महत्या से जुड़ा महत्वपूर्ण सुराग मान रही है. उतई थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान के साथियों और कैंप स्टाफ से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *