निफ्टी 25,500 के सपोर्ट के करीब, 25,800 पर मजबूत रेजिस्टेंस

निफ्टी 25,500 के सपोर्ट के करीब, 25,800 पर मजबूत रेजिस्टेंस

मुंबई । वीकली एक्सपायरी के दौरान उतार-चढ़ाव और मेटल शेयरों में कमजोरी के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 232 अंक यानी 0.28% गिरकर 83,044 पर और Nifty 50 92 अंक यानी 0.36% टूटकर 25,590 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव रहा। Nifty Midcap 100 में 0.28% और Nifty Smallcap 100 में 0.05% की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक को छोड़कर अधिकांश सेक्टर लाल निशान में रहे। Nifty Metal 1.35% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा कमजोर रहा, जबकि Nifty IT 1.08% चढ़कर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बना।
विश्लेषकों के अनुसार निफ्टी के लिए 25,550–25,500 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 25,700–25,800 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में अपेक्षाकृत मजबूती दिख रही है, जहां 60,500–60,400 सपोर्ट और 61,000 के आसपास रेजिस्टेंस माना जा रहा है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत DII खरीदारी विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर कम कर रही है। तिमाही नतीजों में 14.7% की कॉर्पोरेट आय वृद्धि से बाजार की बुनियादी मजबूती बनी हुई है, हालांकि वैश्विक संकेतों और आईटी सेक्टर से जुड़ी चिंताओं के कारण निकट अवधि में बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *