सोने-चांदी में जोरदार गिरावट

सोने-चांदी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर चांदी के दाम खुलते ही 4,600 रुपये से ज्यादा टूट गए। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी सोमवार के 2,39,891 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से गिरकर 2,35,206 रुपये पर आ गई, यानी एक झटके में 4,685 रुपये की गिरावट।
गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। इस स्तर से अब तक कीमत करीब 1.80 लाख रुपये टूट चुकी है।
सोने में भी कमजोरी जारी है। 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा 1,54,760 रुपये से फिसलकर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, यानी 1,210 रुपये की गिरावट। 29 जनवरी को 24 कैरेट सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, जहां से अब तक यह करीब 38,336 रुपये सस्ता हो चुका है।
विशेषज्ञों के मुताबिक मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों की कमजोरी से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *