रायपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में कोतवाली थाने में रोहित तोमर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 327 (जबरन वसूली), 384 (उगाही) और 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार था। अदालत द्वारा स्थायी वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

Posted inChhattisgarh News
