छत्तीसगढ़ के 7 राज्य सेवा अधिकारियों को IAS अवार्ड

छत्तीसगढ़ के 7 राज्य सेवा अधिकारियों को IAS अवार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है।

राष्ट्रपति की स्वीकृति से पदोन्नति
अधिसूचना के अनुसार, यह पदोन्नति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है। चयनित अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति की स्वीकृति से की गई है। इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध IAS कैडर में शामिल किया गया है।

प्रशासनिक कैडर को मिलेगी मजबूती
इन अधिकारियों के IAS कैडर में शामिल होने से राज्य प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। सभी अधिकारी लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक अनुभव हासिल कर चुके हैं। सरकार का मानना है कि इनके अनुभव से शासन-प्रशासन में और अधिक दक्षता आएगी।

ये अधिकारी बने IAS
तीरथराज अग्रवाल
लीना कोसम
सौमिल रंजन चौबे
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
सुमित अग्रवाल
संदीप कुमार अग्रवाल
आशीष कुमार तिकरिहा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *