CG में पांच करोड़ का गांजा जब्त, नागालैंड की पासिंग कंटेनर के अन्दर गुप्त चैंबर में छुपाए थे 9 क्विंटल गांजा…

CG में पांच करोड़ का गांजा जब्त, नागालैंड की पासिंग कंटेनर के अन्दर गुप्त चैंबर में छुपाए थे 9 क्विंटल गांजा…

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने अवैध गांजे पर अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा जब्त किया है। आरोपी तस्कर नागालैंड की पासिंग कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा लेजा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गांजे से भरे कंटेनर को पकड़ा। वाहन के अंदर 30-30 किलो की 30 बोरियां थी, जिसमे करीब 900 किलो गांजा को जब्त किया गया। कबीरधाम पुलिस की गांजा तस्करों के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
जानिए पुलिस ने कैसे पकड़ा
दरअसल, कबीरधाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे से भरा कंटेनर कबीरधाम जिले से गुजरने वाला है। इस सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया और थाना चिल्फी पुलिस को घेंराबंदी कर कंटेनर को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर कंटेनर को रूकवाया और वाहन की तलाश ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर गुप्त चैंबर मिला। चैंबर को खुलवाया गया तो उसके अंदर का नाजारा देख पुलिस भी सन्न रह गई। चैंबर के अंदर 30-30 किलों की 30 बोरियां थी। बोरियों में करीब 900 किलों गांजा था। पुलिस ने वाहन सवार राजस्थान के भरतपुर निवासी आयाज खान, को पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में गांजा को ओड़िशा से लाना स्वीकार किया है। आरोपी ने कबूल किया है कि वो इस गंजे को ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गांजे के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्कर के मुख्य आरोपी के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *