आईटीआई परिसर में ‘नवाचार और उद्यमिता’ पर जागरूकता कार्यशाला संपन्न

आईटीआई परिसर में ‘नवाचार और उद्यमिता’ पर जागरूकता कार्यशाला संपन्न

अंबिकापुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा द्वारा मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 एवं औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। स्टार्टअप शिविर में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक संदीप पन्ना, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य चन्देश्वर सिंह पैंकरा, कार्यक्रम समन्वयक एवं ट्रेनिंग सेल प्रभारी माधुरी पाठक आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *