भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर-खंडसरा सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर-खंडसरा सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शुल्वार को ग्राम दशरंगपुर में 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा तक 3 किलोमीटर सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क निर्माण क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों में शामिल था, जिसकी पूर्ति से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

पुल-पुलिया सहित सुदृढ़ सड़क निर्माण से वर्षभर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सड़क पंडरिया विधानसभा के विकास का मजबूत आधार है।

यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे हमारी भाजपा सरकार ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की। वर्तमान समय में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 400 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। हमारी प्रतिबद्धता है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। पंडरिया विधानसभा में लगातार सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, सिंचाई एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे क्षेत्र विकास की नई दिशा में अग्रसर हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्राम दशरंगपुर एवं खंडसरा सहित आसपास के कई गांवों को बारहमासी सड़क सुविधा एवं शहर व नगर से कनेक्टिविटी मिलेगी।

किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में समय एवं लागत की बचत होगी। स्कूल, अस्पताल एवं बाजार तक सुगम संपर्क स्थापित होगा। आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और ग्रामीण व्यापार, व्यापारियों एवं लघु उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही क्षेत्र में सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास व वहां निवासरत परिवारों तक मुलभूत सुविधाओं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और विकास की मुख्यधारा से उन्हें जोड़कर प्रदेश की समृद्धि व उन्नति में सहभागी बनाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। यह सड़क आने वाले समय में ग्रामीण परिवेश में निवासरत परिवारों के लिए विकास का पथ सिद्ध होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *