टक्कर के बाद ट्रेलर-हाईवा में लगी आग, दोनों चालकों की मौत…

टक्कर के बाद ट्रेलर-हाईवा में लगी आग, दोनों चालकों की मौत…

रायगढ़। रायगढ़ जिले के रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने टक्कर हो गई।
दोनों वाहनों के चालकों की केबिन के भीतर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां पलक झपकते ही आग के गोले में तब्दील हो गईं और ड्राइवरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि लोग भी चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पाए और देखते ही देखते दोनों चालक आग की भेंट चढ़ गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *