रायपुर। नगर निगम रायपुर के टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन 10 के लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर बनाये गए एसएस प्लाजा नाम के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
बड़ा निर्माण हटाने के लिए लगा बड़ा अमला
तहसीलदार औऱ राजस्व विभाग, निगम, पुलिस प्रशासन के अमले के साथ 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनों, 10 डम्पर, मजदूरों ने यह अभियान शुरू किया है। लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्मित लगभग 10 बड़ी दुकानों औऱ लगभग 30 बड़े कमरों के नियम विपरीत बना लिया था। निगम ने कहा कि इस अवैध निर्माण को स्थल पर सीमांकन करवाने के पश्चात पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि आज की यह कार्रवाई अवैध निर्माण करने वालों के लिए एक कड़ी चेतावनी है। जहां भी अवैध निर्माण होना पाया जायेगा, वहां कार्यवाही की जाएगी।

Posted inChhattisgarh News