इज़राइल की एयर स्ट्राइक में ईरान में F-14 Jets का जखीरा तबाह

इज़राइल की एयर स्ट्राइक में ईरान में F-14 Jets का जखीरा तबाह

तेलअवीव। इज़राइल ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हमला कर F-14 फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है, जो ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने की एक रणनीतिक कार्रवाई है। यह 48 घंटों में दूसरा बड़ा हमला है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने ईरान के इस्फहान शहर के एक एयरपोर्ट पर जोरदार हवाई हमला किया है। इजराइल का दावा है कि इस हमले में ईरान के कुछ बेशकीमती एफ-14 फाइटर जेट्स नष्ट हो गए हैं। इजराइली वायु सेना ने उन एयर डिफेंस और डिटेक्शन सिस्टम को भी निशाना बनाया जो उनके विमानों के लिए खतरा बन सकते थे।
इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा, ‘इजराइली एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट के लिए खतरा पैदा करने वाले डिटेक्शन सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम पर भी हमला किया गया।’इजराइल ने साफ किया है कि यह कार्रवाई पिछले शुक्रवार को तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद की गई है। शुक्रवार के उस हमले में ‘कुद्स फोर्स’ के करीब 16 विमान तबाह कर दिए गए थे। इजराइल लगातार ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करने के लिए रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहा है।
दूसरी तरफ, ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के फाइटर जेट्स ने इस्फहान प्रांत में केवल सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि कई मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप और यहां तक कि एक घुड़सवारी क्लब पर भी हमला किया। इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है और कई अन्य घायल हुए हैं।ईरानी एजेंसी के मुताबिक, हमले की आग मध्य प्रांत के कम से कम आठ शहरों तक पहुंच गई है। इनमें इस्फहान के अलावा नजफाबाद, अरान, बिदगोल, बरखर, खोमेनी शहर, शाहरेजा, फलावरजान और मोबारकेह जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *