सोना-चांदी में तेज उछाल

सोना-चांदी में तेज उछाल

मुंबई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका–इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के बाद सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर अप्रैल वायदा सोना 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी भी 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,85,978 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची। सुबह 10.46 बजे के करीब सोना 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,66,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.66 प्रतिशत चढ़कर 2,82,309 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। क्षेत्रीय तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक उछाल ने भी सुरक्षित निवेश की मांग को बल दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता के बीच कीमती धातुओं में मजबूती बनी रह सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *