भाठागांव के शंकरा विहार में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर

भाठागांव के शंकरा विहार में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर

रायपुर। भाठागांव इलाके में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।जिस अवैध प्लाटिंग पर निगम का बुलडोजर चला है, उसका नाम शंकरा विहार बताया जा रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार प्लाटिंग करने वाले आरोपियों के नाम भारत और कौशल हैं।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, शंकरा विहार में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर गई और जांच की। प्लाटिंग वाले इलाके में बनाई गई मुरुम जैसी सड़कें बुलडोजर से तोड़ दी गई। कार्रवाई जिस जमीन पर हुई, वह हल्का नंबर 105/60 के अंतर्गत आती है।इसमें खसरा नंबर 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 शामिल हैं। इन जमीनों पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लाटिंग कर सड़कों और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा था।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखकर अधिकृत जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद वैधानिक अनुमति लिए बिना प्लाटिंग कर सड़कों और अन्य संरचनाओं का निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने बताया कि भाठागांव इलाके में शंकरा विहार के नाम से अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर जांच की गई और बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। मुरुम सड़क को काटा गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *