धमतरी। प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा नवमीं से बारहवीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आगामी 10 मई को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-detail पर 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी का अवलोकन विभागीय वेबसाईट पर किया जा सकता है।
Posted inChhattisgarh News