धमतरी। संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) जगदलपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों-बस्तर, कोण्डागाँव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी एवं महासमुंद के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक परीक्षा से संबंधित आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कार्यालय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग-जगदलपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-19, आजाद चौक, जगदलपुर (जिला-बस्तर) में कार्यालयीन समय में उपस्थित होना होगा। वहीं से आवेदन पत्र जमा भी किए जा सकते हैं। परीक्षा हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अतः इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
Posted inChhattisgarh News
