बीजापुर । कार्यालय खनिज विभाग बीजापुर में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन की रोकथाम व प्रभावी कार्यवाही हेतु उपयोग के लिए वर्ष 2026-27 के अंतर्गत वाहन किराये पर लिया जाना प्रस्तावित है। जिसमें पंजीकृत इकाईयों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में सील बंद भाव पत्र आमंत्रित की गई है।
वहीं निविदा प्रपत्र 25 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे से एवं निविदा स्वीकार की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 सायं 5ः30 बजे तके। निविदा खोलने की निर्धारित तिथि 16 अप्रैल 2026 अपरान्ह 4ः00 बजे। निविदा प्रपत्र तथा अन्य निविदा शर्ते इस कार्यालय से रूपये 200 की निविदा प्रपत्र मूल्य नोन रिफंडेबल चालान के माध्यम से जमा करके कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट bijapur.gov.in तथा जिला कार्यालय खनिज शाखा बीजापुर में संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Posted inChhattisgarh News