चलती ट्रेन से धक्का देकर नाबालिग की हत्या, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में

चलती ट्रेन से धक्का देकर नाबालिग की हत्या, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में

बिलासपुर । जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका देविका वर्मा (14) 8वीं कक्षा की छात्रा थी और Khairagarh के चिचोला की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, देविका 28 मार्च को अपने घर से बिना बताए Dongargarh निवासी मोहन वर्मा के साथ निकली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। वे Wain Ganga Express से कोरबा जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर मोहन वर्मा ने देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना Masturi थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों युवक-युवती खैरागढ़ से डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार हुए थे। घटना के बाद परिजनों ने 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और शाम तक पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *