धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में 583 लोगों की ‘घर वापसी’

धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में 583 लोगों की ‘घर वापसी’

कोरबा । कोरबा में आयोजित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के चौथे दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी लगाई। दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों के उपचार भी किए गए। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार शुरू होते ही कई महिला-पुरुषों में असामान्य व्यवहार देखने को मिला। कुछ लोग झूमते और जमीन पर लोटते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह आस्था से सराबोर हो गया।
583 लोगों की घर वापसी
आयोजन के दौरान 583 लोगों की घर वापसी हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल रहा, जिसने सनातन धर्म अपनाया। मंच से बताया गया कि जिन लोगों ने पहले धर्म परिवर्तन किया था, वे अब वापस लौट रहे हैं।
धर्मांतरण पर सख्त संदेश
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि “जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बटने देंगे और न मिटने देंगे।”
जरूरतमंदों की मदद की अपील
कार्यक्रम में एक गरीब बुजुर्ग की सहायता के लिए शास्त्री ने जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों से आगे आने की अपील की। उन्होंने समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद को जरूरी बताया। इस आयोजन में भारी भीड़, धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश का संगम देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *