हत्या मामले में लापरवाही पर पद्मनाभपुर थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

हत्या मामले में लापरवाही पर पद्मनाभपुर थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

दुर्ग । पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद युवक लेखराम कोठारी की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी प्रमोद रुसिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हर्षित मेहर ने कर्तव्य निर्वहन में गंभीर चूक पाए जाने पर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।
जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई की रात पोटिया चौक स्थित कुंदरा पारा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लेखराम कोठारी की हत्या कर दी गई थी। मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि हत्या की घटना की सूचना थाना प्रभारी ने समय पर नगर पुलिस अधीक्षक को नहीं दी। इसके बावजूद सीएसपी हर्षित मेहर स्वयं तत्काल घटनास्थल पहुंचे, निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई कराई।
आरोप है कि दोनों पक्षों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने और तनाव की जानकारी होने के बावजूद थाना प्रभारी ने आवश्यक एहतियाती कदम नहीं उठाए। इसी दौरान एक आरोपी लक्ष्मी चेलक अस्पताल से फरार हो गया, जिसे बाद में एसीसीयू टीम ने देर रात गिरफ्तार किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी फरारी के दौरान कोई अन्य अपराध कर देता, तो इसकी जिम्मेदारी तय करना कठिन होता।
इन्हीं तथ्यों को आधार बनाते हुए सीएसपी ने थाना प्रभारी से डाक के माध्यम से तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई स्पष्टीकरण मिलने के बाद की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *