स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय संस्थानों और सरकारी कर्मचारियों को लिए होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक नुआखाई त्यौहार पर्व के लिए 15 सितम्बर 2026 बुधवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं,महाअष्टमी 19 अक्टूबर सोमवार और गोवर्धन पूजा दीपावली का दूसरा दिन 9 नवंबर सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश के दौरान बैंक कोषालय, उप कोषालय चालू रहेंगे। यह आदेश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
आदेश में लिखा है:
सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक-4 के नियम-7 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत् नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष-2026 के लिए निम्नलिखित तिथियों में स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित किया जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *