उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों कोल्ड्रिंग्स सेंटर, किराना, खाद्य बर्फ फैक्ट्रियों, आईसकीम निर्माता फर्म, ठेला गुमटी आईस लॉली, आईस कैंडी व गन्ना जूस कॉर्नर का निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता रखने, स्वच्छ पेयजल, खाद्य पेय, जूस का वितरण करते समय स्वच्छता मानक का पालन करने के साथ-साथ हैण्ड गल्बस, हेंड वियर व डस्टबिन इत्यादि का उपयोग करने का निर्देश दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिहित अधिकारी सुमित देवांगन ने बताया कि जिले के चारामा, कांकेर, पखांजूर (कोयलीबेड़ा) विकासखंड के खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच कर विभिन्न खाद्य पदार्थ जिसमें वनीला आईसक्रीम, आईस कैंडी, आईस लॉली, बर्फ कैफीनेटेड एनर्जी-मॉनस्टर, आइकैन, हेल एनर्जी डिंग्स, थम्स-अप इत्यादि कोल्ड्रिंग्स का 16 खाद्य नमूना संकलित कर गुणवत्ता जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। मानकों के पालन में कमी पाए जाने पर एवं समय-सीमा में सुधार तथा आवश्यक खाद्य सुरक्षा अनुपालन हेतु सबंधित फर्म संचालक को सुधार नोटिस दिया गया है। खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित फर्म संचालक के विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्हांने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संकलन ग्रीष्म ऋतु तक निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण आदि कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Posted inChhattisgarh News
