मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपा

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपा

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी सौंपा गया। इनमें दुलदुला विकास खंड के ग्राम लोरो सरस्वती बाई, ग्राम बंगुरकेला के राजेश सिंह, जशपुर विकासखंड के ग्राम सारूडीह जागेश्वर मनोरा विकासखंड के ग्राम करदना समकुमार राम , और सुरेश राम को चाबी सौंपा गया। इस अवसर पर जशपुर विधायक राय मुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जूदेव नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा आईजी दीपक कुमार झा कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *