आवासीय खेल अकादमी में चयन के लिए 28 अप्रैल से खेलों का ट्रायल

आवासीय खेल अकादमी में चयन के लिए 28 अप्रैल से खेलों का ट्रायल

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रायपुर स्थित आवासीय खेल अकादमी में विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल 28 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जाएगा। प्रभारी खेल अधिकारी ने जानकारी दी कि हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका), फुटबॉल (केवल बालिका), वेटलिफ्टिंग (बालक-बालिका) व एथलेटिक्स (बालक-बालिका) खेलों में प्रवेश के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
तीरंदाजी, फुटबॉल व वेटलिफ्टिंग के लिए ट्रायल 28 से 29 अप्रैल तक, हॉकी व एथलेटिक्स के लिए 30 अप्रैल से 01 मई तक ट्रायल होंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 13 से 17 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा, भोजन, बीमा, खेल किट एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए कलेक्टोरेट सारंगढ़ में कौशल ठेठवार सहायक खेल अधिकारी से मोबाइल नंबर 9977115799 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *