5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट: 40-50km की स्पीड से हवा चलेगी

5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट: 40-50km की स्पीड से हवा चलेगी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर अब थोड़े नरम पड़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल दो से तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, जिसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
आज सुबह आसमान साफ रहने और दोपहर या शाम तक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर तेलंगाना और उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक बने साइक्लोन सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। इसी वजह से आंधी-बारिश की गतिविधियां बन रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *