सरगुजा में 2 नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

सरगुजा में 2 नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

सरगुजा। सरगुजा जिले से सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है, जहां दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 8 से 9 युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात चार नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। दो लड़कियां किसी तरह मौके से भाग निकलीं, जबकि बाकी दो को आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि पीड़िताएं देर रात करीब 2 बजे घर पहुंचीं, लेकिन डर के कारण उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी नहीं दी। अगले दिन एक नाबालिग ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
26 अप्रैल को पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच जारी है। 29 अप्रैल को दोनों पीड़िताओं को Ambikapur लाया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *