दंतेवाड़ा में छिपाकर रखा गया नक्सली सामान मिला: सुरक्षाबलों ने किया बरामद

दंतेवाड़ा में छिपाकर रखा गया नक्सली सामान मिला: सुरक्षाबलों ने किया बरामद

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले के बारसूर इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादी कैडरों के डंप सामान को बरामद किया गया है। विस्फोटक और प्रतिबंधित सामग्री का जखीरा बरामद किया गया है। कार्रवाई के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं और बरामद सामग्री के संबंध में वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
जानकारी के मुताबिक, 2 मई को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम तोडमा के जंगलों में सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई नक्सलियों की सामग्री बरामद की।
बरामद सामान में 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 7.62 मिमी एसएलआर राउंड, 5.56 मिमी इंसास राउंड, 7.62×39 मिमी राउंड, 12 बोर राउंड और खाली केस, .303 ब्लैंक कारतूस, बीजीएल कारतूस के खाली केस सहित विभिन्न हथियारों के राउंड शामिल हैं।
 इसके अलावा 500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, ग्रेनेड पिन, बैटरियां और कैमरा फ्लैश भी जब्त किए गए हैं।
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को एक भरमार राइफल, संचार उपकरण जैसे डीएमआर और वायरलेस सेट, यूरिया पाउडर और नक्सली साहित्य भी मिला है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए।
पुलिस द्वारा बरामद सामग्री का जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *