रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा बेचने वाले 4 आरोपी दबोचे गए

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा बेचने वाले 4 आरोपी दबोचे गए

रायपुर। राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करने वाले दुर्ग कनेक्शन से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से करीब 11.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 2.40 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग निवासी राजवीर सिंह, टिकरापारा निवासी मोहम्मद अयान, बैजनाथ पारा निवासी उबैद रजा और बैरन बाजार निवासी मोहम्मद शरीफ शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली पुलिस को 3 मई को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नरैय्या तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ युवक चिट्टा लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की पहचान की।
जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान राजवीर सिंह, मोहम्मद अयान, उबैद रजा और मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी में पुलिस ने हेरोइन बरामद की। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमिश्नरेट क्षेत्र में बढ़ते दबाव के कारण अब मादक पदार्थों की सप्लाई सरहदी जिलों से की जा रही है। इस मामले में दुर्ग कनेक्शन भी सामने आया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया कि नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *