दुर्ग में अवैध हुक्का बार पर छापा, 6 गिरफ्तार

दुर्ग में अवैध हुक्का बार पर छापा, 6 गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में छापेमारी की और कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध हुक्का बार संचालन और अवैध शराब बिक्री से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई। भिलाई के चरोदा स्थित विजय शांति हाईट्स में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुरानी भिलाई पुलिस ने फ्लैट नंबर 23 पर छापा मारा, जहां छह युवक अवैध रूप से हुक्का पीते और पिलाते हुए पकड़े गए। मौके से हुक्का पॉट, फ्लेवर, पाइप और अन्य उपकरण सहित कुल 13,215 रुपये की सामग्री जब्त की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि फ्लैट में बिना अनुमति हुक्का संचालन कर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था। सभी आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल जैन (23), हर्ष जैन (26), रौनक जैन (27), हिमांशु वर्मा (28), उज्जवल चतुर्वेदी (28) और आयुष सिंह (27) शामिल हैं। पुलिस ने अन्य मामलों में भी अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त आरोपियों को पकड़ा है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *