राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 42 IAS समेत 43 अफसरों के तबादले

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 42 IAS समेत 43 अफसरों के तबादले

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में व्यापक प्रशासनिक सर्जरी करते हुए एक साथ 42 IAS और 1 IFS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर से लेकर जिलों के कलेक्टर और अन्य अहम पदों पर बड़े बदलाव किए गए हैं।

सरकार द्वारा जारी इस सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव के जरिए शासन ने विभिन्न विभागों में कामकाज की गति तेज करने और जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने की कोशिश की है। कुछ जिलों में कलेक्टर स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

आदेश के अनुसार, कई विभागों जैसे सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, राजस्व, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं। कुछ अधिकारियों को उनके अनुभव के आधार पर अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में प्रशासनिक कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन पर साफ नजर आ सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *