बोरा फैक्ट्री में काम के दौरान हादसा, 25 फीट नीचे गिरा मजदूर; मौत

बोरा फैक्ट्री में काम के दौरान हादसा, 25 फीट नीचे गिरा मजदूर; मौत

बिलासपुर । बिलासपुर में बोरा फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर 25 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।
ग्राम जांजी निवासी लक्ष्मी प्रसाद धीवर (45) सोमवार सुबह रोज की तरह काम करने पहुंचा। दोपहर करीब 3 बजे वह प्लांट में ऊंचाई पर चढ़कर सफाई कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से करीब 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि ऊंचाई में काम करते समय उसे कोई सेफ्टी उपकरण नहीं दिया गया था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रबंधन द्वारा घायल मजदूर को तुरंत श्री राम केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध नहीं कराए थे। उन्होंने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फैक्ट्री में श्रम कानून का भी पालन नहीं परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री में पहले भी हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं, आरोप लगाया कि मजदूरों से 12 घंटे तक काम लिया जाता है और उचित पारिश्रमिक भीनहीं दिया जाता। उन्होंने फैक्ट्री में श्रम कानूनों का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *