प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी त्यागी की सड़क हादसे में मौत

प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी त्यागी की सड़क हादसे में मौत

कोरबा। हाल ही में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की नेशनल हाईवे 130 पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरके त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल पद पर प्रमोट किया गया था। वे गुरुवार रात करीब 12 बजे गेवरा से इनोवा कार में सवार होकर सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में चोटिया के पास उनकी कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आरके त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि आरके त्यागी एसईसीएल में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर से एसईसीएल परिवार में शोक का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *