बिलासपुर के पिकनिक स्पॉट में युवक पर चाकू से हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

बिलासपुर के पिकनिक स्पॉट में युवक पर चाकू से हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

बिलासपुर । बिलासपुर में पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच आपस में ही झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद पर युवक ने दूसरे युवक को सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी प्रवीण खाण्डे प्राइवेट जॉब करता है। वह रविवार को अपने मोहल्ले के युवकों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सरकंडा क्षेत्र के चिल्हांटी स्थित शनि मंदिर के पास गया था। यहां नदी किनारे बैठ युवकों ने खाना बनाने की प्लानिंग की थी।
मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद फिर खूनी संघर्ष इस दौरान युवक पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शाम करीब 4 बजे सावन साव उर्फ पोल्टू ने किसी बात को लेकर हरीश महिलांगे से विवाद करने लगा। वह गंदी-गंदी गाली देने लगा तो हरीश उसे गाली देने से मना किया। इतना सुनते ही सावन भड़क उठा। फिर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने के लिए रखे चाकू से हरीश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घायल युवक को सिम्स में कराया भर्ती इस हमले में हरीश महिलांगे के चेहरे, माथे और नाक पर कई गंभीर चोटें आईं। वार इतने तेज थे कि उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया। मौके पर मौजूद प्रवीण खाण्डे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से सावन साव को रोका गया।
इसके बाद घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सांवन साव उर्फ पोल्टू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *