नक्सलियों के डंप से हथियार, गोला-बारूद व आईईडी बरामद

नक्सलियों के डंप से हथियार, गोला-बारूद व आईईडी बरामद

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलवाद के खात्में के बाद कांकेर पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा लगाातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार काे नक्सलियों के डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किया गया है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर बरामद हथियारों में एक 7.62 एसएलआर राइफल, एक 5.56 इंसास राइफल, पांच थ्री-नॉट-थ्री राइफल, 11 सिंगल शॉट देसी मेड गन, आठ बीजीएल लॉन्चर, पांच भरमार बंदूक, 15 सिंगल शॉट 12 बोर बंदूक, दो देसी कट्टा, एक 315 बोर बंदूक और एक 7.65 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 10 कुकर बम, एक तीर बम, 13 मैगजीन, 469 कारतूस, 34 बीजीएल सेल, 46 किलो बारूद, चार वॉकी-टॉकी और एक छोटा गैस वेल्डिंग मशीन भी मौके से बरामद किया गया। उन्हाेने कह कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *