4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख ऐंठे थे

4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख ऐंठे थे

सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने लोगों से कुल 12 लाख रुपए की ठगी की थी। ठगी की इस रकम से उसने 5 लाख 75 हजार रुपए में बोलेरो खरीदा था। पुलिस के अनुसार, ग्राम सकर्रा निवासी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया था कि द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेंद्र कुमार गबेल, संतोष गबेल और सुरेश कुमार दुबे ने एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साल 2011 में उनसे और अन्य लोगों से लाखों रुपए लिए थे। इस शिकायत के आधार पर 16 अगस्त 2022 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। साइबर सेल को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा आया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने पाली थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे 16 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *