भिलाई में शराबियों का उत्पात, बीयर की बोतल से सिर फोड़ा; 2 भाइयों की बेरहमी से पिटाई

भिलाई में शराबियों का उत्पात, बीयर की बोतल से सिर फोड़ा; 2 भाइयों की बेरहमी से पिटाई

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार देर रात शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो कि हिंसक-झड़प में बदल गया और 3 से 4 अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने बीयर की बोतल से भाइयों के सिर पर वार किया, इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी एक युवक को घेरकर बेरहमी से मार रहे हैं।
युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई बार लातें मारीं। इतना ही नहीं उसके पैरों पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान एक युवक जान बचाने के लिए बार के अंदर भागता हुआ नजर आया, जिसके पीछे आरोपी भी बार के अंदर घुस गए।
रात करीब 11:30 बजे से लेकर 12 बजे तक बार के बाहर जमकर हंगामा और मारपीट होती रही। हालांकि इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर ही। मामला वैशाली नगर थाना का है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *