काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जंगल की ओर पहुंचने लगी वहीं डर का माहौल भी बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद भालू ने अचानक लल्लू ड्राइवर नामक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथों में चोट आई है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहली बार पूरी तरह सफेद रंग का भालू देखा गया है। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने के लिए जंगल की ओर जा रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और भालू के पास न जाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि अकेले जंगल में प्रवेश न करें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि एल्बेिनिज्म नामक आनुवंशिक स्थिति का मामला है। इसमें शरीर में रंग बनाने वाले पिगमेंट की कमी या अभाव के कारण जानवर सफेद दिखाई देता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *