निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपंच ने की शिकायत

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपंच ने की शिकायत

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर्तमान सरपंच और सचिव पर निर्माण कार्य की राशि गबन करने का आरोप लगाया है। मामले में सचिव द्वारा जारी निजी चेक दो बार बाउंस हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2023-24 में सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी संबंधित को भुगतान नहीं किया गया। बाद में पंचायत सचिव द्वारा निजी खाते का चेक जारी किया गया, लेकिन वह भी बैंक से दो बार बाउंस हो गया। छोटे जीराखाल के ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर पारदर्शिता जरूरी है, और जिम्मेदार अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
पूर्व सरपंच लक्ष्मी बाई कश्यप ने इस संबंध में कलेक्टर बस्तर को शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत में निर्माण कार्य की राशि करीब 1.68 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया और राशि को लेकर लगातार टालमटोल की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत स्तर पर शासकीय राशि के भुगतान में गंभीर अनियमितता बरती गई है। मामले में प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *