बेटिकट यात्रियों पर रेलवे सख्त, 26 ट्रेनों में अभियान चलाकर 400 से अधिक पकड़े

बेटिकट यात्रियों पर रेलवे सख्त, 26 ट्रेनों में अभियान चलाकर 400 से अधिक पकड़े

रायपुर  । रायपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट, अतिरिक्त लगेज और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए कुल 3,18,450 रुपए का राजस्व वसूला गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर 21 मई 2026 को चलाए गए इस अभियान में रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 26 ट्रेनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 409 यात्री पकड़े गए, जिनसे 2,78,135 रुपए वसूले गए।
अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 74 यात्रियों से 34,115 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 10 यात्रियों से 2,500 रुपए वसूले गए।
स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 35 यात्रियों से 3,700 रुपए का जुर्माना लिया गया।
इस तरह कुल 528 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे को 3,18,450 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
 रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना था।
इस अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में किया गया। अभियान में 1 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 2 वाणिज्य निरीक्षक, 4 वाणिज्य कार्यालय कर्मचारी, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ और 2 आरपीएफ जवान शामिल रहे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *