तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में भीषण आग, लाखों का नुकसान

तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में भीषण आग, लाखों का नुकसान

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा।
इस हादसे में लाखों रुपए मूल्य का तेंदूपत्ता और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह ट्रक सोनपुर समिति का तेंदूपत्ता लेकर कोयलीबेड़ा मार्ग से नारायणपुर की ओर जा रहा था।
यह घटना 22 मई की दोपहर को हुई। रास्ते में अचानक ट्रक में आग लग गई, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोयलीबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें भरा तेंदूपत्ता पूरी तरह जल चुका था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *