कलेक्टर ने अधिकारियों और सुपरवाइजरों को फील्ड में जाने के सख्त निर्देश दिए

कलेक्टर ने अधिकारियों और सुपरवाइजरों को फील्ड में जाने के सख्त निर्देश दिए

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पदमिनी भोई साहू ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सहयोगी संस्था के कार्यों की समीक्षा की। 
कलेक्टर ने महतारी वंदन, बाल विवाह, टीकाकरण, पीएम मातृ वंदना, किशोर न्याय बोर्ड, सखी वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा की उपलब्धता आदि के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों और सुपरवाइजरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यों में भरपूर सहयोग दें। दैनिक कार्य नहीं करने वालों के फील्ड में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी तत्काल सस्पेंड होंगे। 
कलेक्टर ने जिले में कुपोषण के आंकड़े को गंभीरता से लिया और सख्त निर्देश दिए कि सभी कुपोषित बच्चों की संख्या को पोर्टल में सही एंट्री करें। सम्बंधित सुपरवाइजर को मालूम होना चाहिए कि कितने बच्चे कुपोषित और सामान्य हैं। बच्चों और माता के कुपोषण को दूर करने उसे सुपोषण केंद्र में लाने के लिए पालक को प्रेरित करें। साथ ही बच्चों और माता को पोषक आहार नियमित रूप से सेवन करने और प्रति सप्ताह फॉलोअप करने के निर्देश दिए। 
यूनिसेफ़ के मापदंड अनुरूप बच्चों के सेहत और बौद्धिक विकास के लिए जिले के सभी फील्ड कर्मियों को अपडेट रहने के निर्देश दिए। वहीं सीएमएचओ को आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसमें डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद, सीएमएचओ वैष्णव और यूनिसेफ़ के अधिकारी सहित सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *