डाकघरों में अल्प बचत खाता खोलने 25 एवं 26 मई को विशेष अभियान

राजनांदगांव। भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों को सुरक्षित निवेश एवं वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ डाक परिमण्डल के सभी डाकघरों में 25 एवं 26 मई 2026 को अल्प बचत खाता खोलने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत राज्य का कोई भी नागरिक सुरक्षित एवं लाभकारी सरकारी योजनाओं में निवेश का लाभ उठा सकते है। इच्छुक निवेशक अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते है अथवा राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी अपना निवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि, आवर्ती जमा खाता, सावधि जमा खाता एवं सामान्य बचत खाता सहित विभिन्न प्रकार की लोक-कल्याणकारी अल्प बचत योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भारतीय डाक विभाग द्वारा अभियान के तहत  नागरिकों से नजदीकी डाकघर अथवा अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर विभिन्न अल्प बचत योजनाओं में निवेश कर लाभ उठाने की अपील की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *