नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद

नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद

कांकेर। जिले के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना पर जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, बीजीएल लांचर, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, गन पाउडर, नक्सली वर्दियां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं नक्सली डंप से बरामद की गई हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पहला डंप सीमावर्ती क्षेत्र के पल्लाहूर और जपमरका के जंगलों में मिला। इसमें एक कंट्रीमेड बीजीएल लांचर, 25 बीजीएल सेल, चार इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज और एक एके-47 व एक एसएलआर के खाली कार्टिज शामिल थे। पांच किलोग्राम गन पाउडर, 10 बड़े सुतली बम, तीन नक्सली वर्दी, एक सोलर चार्जर, 50 फीट वायर और मेडिकल किट भी बरामद हुई।
थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई में सीमावर्ती क्षेत्र के मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर के जंगल से तीन 12 बोर राइफल, एक बीजीएल लांचर, छह बीजीएल सेल और 100 ग्राम बारूद बरामद किया। एक पोच, 800 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 200 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *