प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र बच्चे ऑनलाईन नामांकन व आवेदन 31 जुलाई 2026 तक वेबसाईट https://awards.gov.in पर प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के वेबसाईट www.wcd.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बच्चों के बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवाओं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति एवं नवाचार क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा वाले बालकों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता बच्चे को एक पदक, एक लाख रूपए, 10 हजार रूपए मूल्य के पुस्तक वाउचर एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम होना चाहिए। पुरस्कार हेतु घटना या उपलब्धि आवेदन व नामांकन हेतु जारी तिथि के 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में उसी पुरस्कार को प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *